जयजयकार करो के बारे में बाइबल पद
जयजयकार करो के बारे में 6 बाइबल पद — पढ़ने, मनन करने और स्मृति में बसाने के लिए।
हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो!
हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो; उत्साहपूर्वक जयजयकार करो, और भजन गाओ! (यशा. 44:23)
आओ हम यहोवा के लिये ऊँचे स्वर से गाएँ, अपने उद्धार की चट्टान का जयजयकार करें! हम धन्यवाद करते हुए उसके सम्मुख आएँ, और भजन गाते हुए उसका जयजयकार करें।
हे सारी पृथ्वी के लोगों, परमेश्वर के लिये जयजयकार करो;
परमेश्वर जो हमारा बल है, उसका गीत आनन्द से गाओ; याकूब के परमेश्वर का जयजयकार करो! (भज. 67:4)
हे देश-देश के सब लोगों, तालियाँ बजाओ! ऊँचे शब्द से परमेश्वर के लिये जयजयकार करो!