विश्वास के बारे में बाइबल पद

विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है (इब्रानियों 11:1)। ये पद दिखाते हैं कि परमेश्वर पर भरोसा वास्तव में कैसा होता है—अन्धकार में छलाँग नहीं, बल्कि उस पर स्थिर निर्भरता जिसने कभी अपना वादा नहीं तोड़ा।

01 इब्रानियों 11:1

अब विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है।

02 रोमियों 10:17

इसलिए विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन से होता है।

03 इफिसियों 2:8

क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन् परमेश्वर का दान है;

04 2 कुरिन्थियों 5:7

क्योंकि हम रूप को देखकर नहीं, पर विश्वास से चलते हैं।

05 इब्रानियों 11:6

और विश्वास बिना उसे प्रसन्न करना अनहोना है, क्योंकि परमेश्वर के पास आनेवाले को विश्वास करना चाहिए, कि वह है; और अपने खोजनेवालों को प्रतिफल देता है।

06 मरकुस 11:22

यीशु ने उसको उत्तर दिया, “परमेश्वर पर विश्वास रखो।

07 गलातियों 2:20

मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हूँ, और अब मैं जीवित न रहा, पर मसीह मुझ में जीवित है: और मैं शरीर में अब जो जीवित हूँ तो केवल उस विश्वास से जीवित हूँ, जो परमेश्वर के पुत्र पर है, जिसने मुझसे प्रेम किया, और मेरे लिये अपने आपको दे दिया।

08 1 यूहन्ना 5:4

क्योंकि जो कुछ परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर जय प्राप्त करता है, और वह विजय जिससे संसार पर जय प्राप्त होती है हमारा विश्वास है।

09 इब्रानियों 11:3

विश्वास ही से हम जान जाते हैं, कि सारी सृष्टि की रचना परमेश्वर के वचन के द्वारा हुई है। यह नहीं, कि जो कुछ देखने में आता है, वह देखी हुई वस्तुओं से बना हो। (उत्प. 1:1, यूह. 1:3, भज. 33:6-9)

संबंधित विषय

मार्गदर्शिकाओं से