न बदलनेवाला परमेश्वर के बारे में बाइबल पद

न बदलनेवाला परमेश्वर के बारे में 7 बाइबल पद — पढ़ने, मनन करने और स्मृति में बसाने के लिए।

01 इब्रानियों 13:8

यीशु मसीह कल और आज और युगानुयुग एक-सा है। (भज. 90: 2, प्रका. 1:8, यशा. 41:4)

02 मलाकी 3:6

“क्योंकि मैं यहोवा बदलता नहीं; इसी कारण, हे याकूब की सन्तान तुम नाश नहीं हुए।

03 याकूब 1:17

क्योंकि हर एक अच्छा वरदान और हर एक उत्तम दान ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जिसमें न तो कोई परिवर्तन हो सकता है, और न ही वह परछाई के समान बदलता है।

04 गिनती 23:19

परमेश्वर मनुष्य नहीं कि झूठ बोले, और न वह आदमी है कि अपनी इच्छा बदले। क्या जो कुछ उसने कहा उसे न करे? क्या वह वचन देकर उसे पूरा न करे? (रोम. 9:6, 2 तीमु. 2:13)

05 भजन संहिता 102:27

परन्तु तू वहीं है, और तेरे वर्षों का अन्त न होगा।

06 यशायाह 40:8

घास तो सूख जाती, और फूल मुर्झा जाता है; परन्तु हमारे परमेश्वर का वचन सदैव अटल रहेगा । (1 पत. 1:24,25)

07 भजन संहिता 33:11

यहोवा की योजना सर्वदा स्थिर रहेगी, उसके मन की कल्पनाएँ पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहेंगी।

संबंधित विषय