मसीह का व्यक्तित्व के बारे में बाइबल पद

यीशु पूर्णतः परमेश्वर और पूर्णतः मनुष्य है — अनन्त वचन, अनदेखे परमेश्वर का प्रतिरूप, इम्मानुएल, परमेश्वर हमारे साथ। वह जीवन की रोटी, जगत की ज्योति, मार्ग, सत्य, और जीवन है। ये वचन मसीह को उसकी महिमा में निहारते हैं कि वह कौन है।

देहधारण — यूहन्ना 1:14

और वचन देहधारी हुआ; और अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण होकर हमारे बीच में डेरा किया, और हमने उसकी ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा। (1 यूह. 4:9)

पूर्ण परमेश्वर और पूर्ण मनुष्य — कुलुस्सियों 2:9

क्योंकि उसमें ईश्वरत्व की सारी परिपूर्णता सदेह वास करती है।

वचन (लोगोस) — यूहन्ना 1:1

आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था।

इम्मानुएल — मत्ती 1:23

“देखो, एक कुँवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र जनेगी, और उसका नाम इम्मानुएल रखा जाएगा,” जिसका अर्थ है - परमेश्वर हमारे साथ।

परमेश्वर का पुत्र — यूहन्ना 20:31

परन्तु ये इसलिए लिखे गए हैं, कि तुम विश्वास करो, कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है: और विश्वास करके उसके नाम से जीवन पाओ।

परमेश्वर का प्रतिरूप — कुलुस्सियों 1:15

पुत्र तो अदृश्य परमेश्वर का प्रतिरूप और सारी सृष्टि में पहलौठा है।

सारी सृष्टि में पहलौठा — कुलुस्सियों 1:16

क्योंकि उसी में सारी वस्तुओं की सृष्टि हुई, स्वर्ग की हो अथवा पृथ्वी की, देखी या अनदेखी, क्या सिंहासन, क्या प्रभुताएँ, क्या प्रधानताएँ, क्या अधिकार, सारी वस्तुएँ उसी के द्वारा और उसी के लिये सृजी गई हैं।

परमेश्वर की महिमा का प्रकाश — इब्रानियों 1:3

वह उसकी महिमा का प्रकाश, और उसके तत्व की छाप है, और सब वस्तुओं को अपनी सामर्थ्य के वचन से सम्भालता है: वह पापों को धोकर ऊँचे स्थानों पर महामहिमन् के दाहिने जा बैठा।

जीवन की रोटी — यूहन्ना 6:35

यीशु ने उनसे कहा, “ जीवन की रोटी मैं हूँ: जो मेरे पास आएगा वह कभी भूखा न होगा और जो मुझ पर विश्वास करेगा, वह कभी प्यासा न होगा।

जगत की ज्योति — यूहन्ना 8:12

तब यीशु ने फिर लोगों से कहा, “जगत की ज्योति मैं हूँ; जो मेरे पीछे हो लेगा, वह अंधकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा।” (यूह. 12:46)

अल्फा और ओमेगा — प्रकाशितवाक्य 22:13

मैं अल्फा और ओमेगा, पहला और अन्तिम, आदि और अन्त हूँ।” (यशा. 44:6, यशा. 48:12)

जीवन का कर्ता — प्रेरितों के काम 3:15

और तुम ने जीवन के कर्ता को मार डाला, जिसे परमेश्वर ने मरे हुओं में से जिलाया; और इस बात के हम गवाह हैं।

मार्ग, सत्य और जीवन — यूहन्ना 14:6

यीशु ने उससे कहा, “ मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता।