सबसे बढ़कर प्रेम को पहन लो के बारे में बाइबल पद

सबसे बढ़कर प्रेम को पहन लो के बारे में 6 बाइबल पद — पढ़ने, मनन करने और स्मृति में बसाने के लिए।

01 कुलुस्सियों 3:14

और इन सब के ऊपर प्रेम को जो सिद्धता का कमरबन्ध है बाँध लो।

02 1 कुरिन्थियों 13:13

पर अब विश्वास, आशा, प्रेम ये तीनों स्थायी हैं, पर इनमें सबसे बड़ा प्रेम है।

03 कुलुस्सियों 3:12

इसलिए परमेश्वर के चुने हुओं के समान जो पवित्र और प्रिय हैं, बड़ी करुणा, और भलाई, और दीनता, और नम्रता, और सहनशीलता धारण करो;

04 1 पतरस 4:8

सब में श्रेष्ठ बात यह है कि एक दूसरे से अधिक प्रेम रखो; क्योंकि प्रेम अनेक पापों को ढाँप देता है । (नीति. 10:12)

05 रोमियों 13:8

आपस के प्रेम को छोड़ और किसी बात में किसी के कर्जदार न हो; क्योंकि जो दूसरे से प्रेम रखता है, उसी ने व्यवस्था पूरी की है।

06 1 कुरिन्थियों 16:14

जो कुछ करते हो प्रेम से करो।

संबंधित विषय