मसीह में पहचान के बारे में बाइबल पद

यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है — पुरानी बातें बीत गईं और नई हो गईं — चुना हुआ, प्रिय, परमेश्वर की सन्तान। तुम परमेश्वर की रचना हो, स्वर्ग के नागरिक, जयवन्तों से भी बढ़कर। ये वचन आपको बताते हैं कि आप वास्तव में कौन हैं।

परमेश्वर की सन्तान — 1 यूहन्ना 3:1

देखो, पिता ने हम से कैसा प्रेम किया है, कि हम परमेश्वर की सन्तान कहलाएँ, और हम हैं भी; इस कारण संसार हमें नहीं जानता, क्योंकि उसने उसे भी नहीं जाना।

चुना हुआ — इफिसियों 1:4

जैसा उसने हमें जगत की उत्पत्ति से पहले उसमें चुन लिया कि हम उसकी दृष्टि में पवित्र और निर्दोष हों।

प्रिय — कुलुस्सियों 3:12

इसलिए परमेश्वर के चुने हुओं के समान जो पवित्र और प्रिय हैं, बड़ी करुणा, और भलाई, और दीनता, और नम्रता, और सहनशीलता धारण करो;

जयवन्तों से भी बढ़कर — रोमियों 8:37

परन्तु इन सब बातों में हम उसके द्वारा जिसने हम से प्रेम किया है, विजेता से भी बढ़कर हैं।

स्वतंत्र किया गया — यूहन्ना 8:36

इसलिए यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करेगा, तो सचमुच तुम स्वतंत्र हो जाओगे।

स्वर्ग के नागरिक — फिलिप्पियों 3:20

पर हमारा स्वदेश स्वर्ग में है; और हम एक उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के वहाँ से आने की प्रतीक्षा करते हैं।

जगत की ज्योति — मत्ती 5:14

तुम जगत की ज्योति हो। जो नगर पहाड़ पर बसा हुआ है वह छिप नहीं सकता।

पृथ्वी का नमक — मत्ती 5:13

“तुम पृथ्वी के नमक हो; परन्तु यदि नमक का स्वाद बिगड़ जाए, तो वह फिर किस वस्तु से नमकीन किया जाएगा? फिर वह किसी काम का नहीं, केवल इसके कि बाहर फेंका जाए और मनुष्यों के पैरों तले रौंदा जाए।

राज-पदधारी याजकों का समाज — 1 पतरस 2:9

पर तुम एक चुना हुआ वंश, और राज-पदधारी, याजकों का समाज, और पवित्र लोग, और परमेश्वर की निज प्रजा हो, इसलिए कि जिसने तुम्हें अंधकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो। (निर्ग. 19:5,6, व्यव. 7:6, व्यव. 14:2, यशा. 9:2)

परमेश्वर की रचना — इफिसियों 2:10

क्योंकि हम परमेश्वर की रचना हैं; और मसीह यीशु में उन भले कामों के लिये सृजे गए जिन्हें परमेश्वर ने पहले से हमारे करने के लिये तैयार किया।

मसीह के राजदूत — 2 कुरिन्थियों 5:20

इसलिए हम मसीह के राजदूत हैं; मानो परमेश्वर हमारे द्वारा समझाता है: हम मसीह की ओर से निवेदन करते हैं, कि परमेश्वर के साथ मेल मिलाप कर लो। (इफि. 6:10, मला. 2:7)

प्रिय में ग्रहण किए गए — इफिसियों 1:6

कि उसके उस अनुग्रह की महिमा की स्तुति हो, जिसे उसने हमें अपने प्रिय पुत्र के द्वारा सेंत-मेंत दिया।

भयानक और अद्भुत रीति से रचे गए — भजन संहिता 139:14

मैं तेरा धन्यवाद करूँगा, इसलिए कि मैं भयानक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ। तेरे काम तो आश्चर्य के हैं, और मैं इसे भली भाँति जानता हूँ। (प्रका. 15:3)