पुनरुत्थान और जीवन के बारे में बाइबल पद

पुनरुत्थान और जीवन के बारे में 5 बाइबल पद — पढ़ने, मनन करने और स्मृति में बसाने के लिए।

01 यूहन्ना 11:25

यीशु ने उससे कहा, “ पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ, जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तो भी जीएगा।

02 यूहन्ना 11:26

और जो कोई जीवित है, और मुझ पर विश्वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा। क्या तू इस बात पर विश्वास करती है?”

03 यूहन्ना 5:24

मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, जो मेरा वचन सुनकर मेरे भेजनेवाले पर विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसका है, और उस पर दण्ड की आज्ञा नहीं होती परन्तु वह मृत्यु से पार होकर जीवन में प्रवेश कर चुका है।

04 यूहन्ना 6:40

क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है, कि जो कोई पुत्र को देखे, और उस पर विश्वास करे, वह अनन्त जीवन पाए; और मैं उसे अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँगा।”

05 1 कुरिन्थियों 15:22

और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसा ही मसीह में सब जिलाए जाएँगे।

संबंधित विषय