लोहा लोहे को चोखा करता है के बारे में बाइबल पद

लोहा लोहे को चोखा करता है के बारे में 8 बाइबल पद — पढ़ने, मनन करने और स्मृति में बसाने के लिए।

01 नीतिवचन 27:17

जैसे लोहा लोहे को चमका देता है, वैसे ही मनुष्य का मुख अपने मित्र की संगति से चमकदार हो जाता है।

02 नीतिवचन 27:6

जो घाव मित्र के हाथ से लगें वह विश्वासयोग्य हैं परन्तु बैरी अधिक चुम्बन करता है।

03 नीतिवचन 27:9

जैसे तेल और सुगन्ध से, वैसे ही मित्र के हृदय की मनोहर सम्मति से मन आनन्दित होता है।

04 इब्रानियों 10:24

और प्रेम, और भले कामों में उकसाने के लिये एक दूसरे की चिन्ता किया करें।

05 सभोपदेशक 4:9-10

एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उनके परिश्रम का अच्छा फल मिलता है। क्योंकि यदि उनमें से एक गिरे, तो दूसरा उसको उठाएगा; परन्तु हाय उस पर जो अकेला होकर गिरे और उसका कोई उठानेवाला न हो।

06 नीतिवचन 13:20

बुद्धिमानों की संगति कर, तब तू भी बुद्धिमान हो जाएगा, परन्तु मूर्खों का साथी नाश हो जाएगा।

07 सभोपदेशक 4:12

यदि कोई अकेले पर प्रबल हो तो हो, परन्तु दो उसका सामना कर सकेंगे। जो डोरी तीन तागे से बटी हो वह जल्दी नहीं टूटती।

08 कुलुस्सियों 3:16

मसीह के वचन को अपने हृदय में अधिकाई से बसने दो; और सिद्ध ज्ञान सहित एक दूसरे को सिखाओ, और चिताओ, और अपने-अपने मन में कृतज्ञता के साथ परमेश्वर के लिये भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ।

संबंधित विषय